सिंधू बोलीं- एक हार मेरी यात्रा तय नहीं कर सकती
एशियन गेम्स में शेड्यूल को लेकर चीन की महिला युगल विश्व नंबर-1 खिलाड़ी तान निंग और भारत के एचएस प्रणय भी सवाल उठा चुके हैं। तान निंग ने कार्यक्रम को अनुचित बताया था, जबकि प्रणय ने खासकर टीम इवेंट खेलने वाले खिलाड़ियों के लिए कम रिकवरी समय पर चिंता जताई थी। हालांकि, सिंधू ने अपने चौथे एशियन गेम्स अभियान को लेकर गर्व भी जताया। उन्होंने लिखा, ‘2014 में अपने पहले एशियन गेम्स से लेकर अब अपने चौथे एशियन गेम्स तक, 12 साल भारत के लिए अपना सबकुछ दिया है।’ उन्होंने कहा, ‘एक दर्दनाक नतीजा उस सफर को परिभाषित नहीं कर सकता, जो मेरे लिए इतना मायने रखता है।’