फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदराबाद ओपन: समीर, प्रणॉय ने किया निराश, सौरभ वर्मा अगले दौर में

Thu, 08 Aug 2019 08:20 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बैडमिंटन - फोटो : file
विज्ञापन

बुधवार को हैदराबाद ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप पुरुष एकल प्रतियोगिता में भारत के लिए यह दिन कभी भी याद करने योग्य नहीं रहा। सबसे पहले, गत चैंपियन और शीर्ष वरीयता प्राप्त समीर वर्मा को पूर्व विश्व जूनियर चैंपियन और कोरियाई हीओ क्वांग ही ने हरा कर बाहर कर दिया।  पुरुष एकल वर्ग में केवल 28 मिनट में 21-18, 21-11 से कोरियाई हीओ क्वांग शानदार जीत दर्ज की।

विज्ञापन


एक घंटे के भीतर, तीसरी वरीयता प्राप्त एच.एस. प्रणय ने मलेशिया के तान जिया वेई के हाथों हार झेलनी पड़ी। तान जिया वेई ने प्रणय को 21-17, 21-10 को हराया। हालांकि, मेजबान को खुश होने का मौका दिया सातवीं वरीयता प्राप्त सौरभ वर्मा ने। सौरभ ने थाईलैंड के नमलुक अदुलराच को 21-17, 21-14 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें