दुनिया के 24वें नंबर के खिलाड़ी एचएस प्रणय और तीन बार के राष्ट्रीय चैंपियन सौरभ वर्मा हांगकांग में 19 से 24 मार्च तक होने वाली एशियाई मिश्रित टीम बैडमिंटन चैंपियनशिप के दूसरे सत्र में भारत की 13 सदस्यीय टीम की अगुआई करेंगे।
साइना नेहवाल, पीवी सिंधु और किदांबी श्रीकांत की गैर मौजूदगी में प्रणय पर युवा टीम की कमान संभालने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साइना, सिंधु और श्रीकांत को इंडिया ओपन से पहले आराम दिया गया है।
भारतीय बैडमिंटन संघ ने सात युवा खिलाड़ियों को महिला टीम में मौका दिया है जिसकी कमान असम की अस्मिता चालिहा संभालेंगी। भारतीय टीम को ग्रुप बी में चीनी ताइपे और सिंगापुर के साथ रखा गया है।
टीम : पुरुष : एचएस प्रणय, सौरभ वर्मा, एमआर अर्जुन, श्लोक रामचंद्रन, अरुण जॉर्ज, संयम शुक्ला।
महिला : अस्मिता चालिहा, वैष्णवी भाले, शिखा गौतम, अश्विनी भट, ऋतुपर्णा पांडा, आरती सारा सुनील, यूके मिथुला।