फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप: प्रणय और समीर ने पार की पहले दौर की बाधा 

Mon, 30 Jul 2018 11:22 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एचएस प्रणॉय
विज्ञापन

रूस ओपन के चैंपियन समीर वर्मा और एचएस प्रणॉय ने सोमवार को विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में पहली बाधा पार कर ली। दुनिया के 11वें नंबर के खिलाड़ी प्रणय ने न्यूजीलैंड के अभिनव मनोता को सीधे गेम में 21-12, 21-11 से मात देकर अपने अभियान की दमदार शुरुआत की।

विज्ञापन


समीर ने फ्रांस के लुका कोर्वी को आसानी से 21-13, 21-10 से पराजित किया। एशिया बैडमिंटन चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता प्रणय का सामना अगले दौर में ब्राजील के यगोर कोएल्हो से, जबकि समीर को दो बार के ओलंपिक चैंपियन चीन के लिन डैन की चुनौती से पार पाना होगा।   

सात्विक व पोनप्पा की जोड़ी भी दूसरे दौर में 
मिश्रित युगल में सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी भी दूसरे दौर में पहुंच गई। सात्विक-पोनप्पा ने डेनमार्क के निकलास नूहर और सारा की जोड़ी को 21-9, 22-20 से और प्रणव जैरी चोपड़ा और एन सिक्की रेड्डी ने चेक रिपब्लिक के जैकुब बिटमैन और अल्जबेता बसोवा को 21-17, 21-15 से मात देकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। पुरुष युगल में मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी ने बुल्गारिया के डेनिएल निकोलोव व इवान रूसेव को 21-13, 21-18 से हराया।
विज्ञापन


कुहू व रोहन भी आगे बढ़े
 मिश्रित युगल में रूस ओपन की उपविजेता जोड़ी रोहन कपूर और कुहू गर्ग ने कनाडा के टोबी एनजी और राचेल होंडेरिच को 21-19, 21-6 से और सौरव शर्मा व अनुष्का पारिख ने नाइजीरिया के इनेजोह व पीस ओजी को 21-13, 21-12 से शिकस्त दी।
    
संयोगिता व सावंत हारीं
महिला युगल में संयोगिता घोरपडे और प्राजक्ता सावंत की जोड़ी को संघर्षपूर्ण मुकाबले में तुर्की की बेंगिसू व नाजलिकन इंसी से 20-22,14-21 से शिकस्त का सामना करना पड़ा।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें