इस सत्र में लय हासिल करने के लिये जूझ रहे एच एस प्रणय और आयुष शेट्टी मंगलवार से शुरू हो रहे कोरिया ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत की चुनौती की अगुआई करेंगे। हांगकांग और चाइना मास्टर्स में फाइनल तक पहुंचे सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी इस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेगी। विश्व चैंपियनशिप 2023 के कांस्य पदक विजेता प्रणय इस सत्र में कई टूर्नामेंटों के शुरुआती दौर से ही बाहर हो गए थे।
विज्ञापन
श्रीकांत कोरिया ओपन में एक क्वालिफायर के खिलाफ शुरुआत करेंगे और दूसरे दौर में चीनी ताइपे के चोउ तियेन चेन से खेल सकते हैं। इस सत्र में बीडब्ल्यूएफ खिताब जीतने वाले एकमात्र भारतीय यूएस ओपन विजेत 22 वर्ष के आयुष का सामना पहले दौर में चीनी ताइपे के सू लि यांग से होगा। किरण जॉर्ज को पहले दौर में सिंगापुर के लोह कीन यू के रूप में कठिन चुनौती मिली है। महिला एकल में अनुपमा उपाध्याय का सामना इंडोनेशिया की चौथी वरीयता प्राप्त पुत्री कुसुम वरदानी से होगा। युगल में मोहित जगलान और लक्षिता जगलान की टक्कर जापान के यूइची शिमोगामी और सयाका होबारा से होगी।