फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोच गोपीचंद को उम्मीद, टोक्यो ओलंपिक में दम दिखाएंगे भारतीय शटलर

Fri, 03 Jan 2020 04:11 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पुलेला गोपीचंद
विज्ञापन
पीवी सिंधु समेत शीर्ष भारतीय सितारे भले ही फार्म में नहीं हो, लेकिन देश के बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद को उम्मीद है कि टोक्यो में उनकी टीम ओलंपिक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी। गोपीचंद ने कहा कि पिछले कुछ ओलंपिक में हमारा प्रदर्शन अच्छा रहा है। इस बार हमारी टीम में एक विश्व चैंपियन (सिंधु) है। उम्मीद है कि अच्छी तैयारी के साथ हम अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकेंगे।
विज्ञापन


महिला एकल विश्व चैंपियन सिंधु ने जापान की नोजोमी ओकुहारा को हराकर खिताब जीता था। भारत के लिए ओलंपिक में साइना नेहवाल ने लंदन ओलंपिक 2012 में कांस्य और सिंधु ने 2016 रियो खेलों में रजत पदक जीता था।

गोपीचंद ने खेलो इंडिया युवा खेलों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के खेलों से युवाओं को अच्छा मंच मिलता है। मैं इससे बहुत खुश हूं। इससे खेलों के लिए सकारात्मक तस्वीर बनती है। इसका अनुभव खिलाड़ियों के काफी काम आएगा। खेलो इंडिया युवा खेलों का तीसरा सत्र 10 से 22 जनवरी तक गुवाहाटी में खेला जएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें