फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

German Open: लक्ष्य सेन पहले राउंड में हारकर बाहर, जर्मन ओपन टूर्नामेंट में भारत की चुनौती समाप्त

Wed, 08 Mar 2023 10:48 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वर्ल्ड नंबर-12 और छठी वरीयता प्राप्त लक्ष्य सेन राउंड-32 के मैच में विश्व के 41वें रैंक के खिलाड़ी पोपोव से हार गए। पोपोव ने यह मैच 21-19, 21-16 से अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
लक्ष्य सेन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शीर्ष भारतीय शटलर लक्ष्य सेन बुधवार को मुलहेम (जर्मनी) में जर्मन ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के पहले राउंड में बाहर हो गए। वर्ल्ड नंबर-12 और छठी वरीयता प्राप्त सेन राउंड-32 के मैच में विश्व के 41वें रैंक के खिलाड़ी पोपोव से हार गए। पोपोव ने यह मैच 21-19, 21-16 से अपने नाम कर लिया। दोनों खिलाड़ियों के बीच यह मुकाबला 46 मिनट तक चला।
विज्ञापन


तीन अन्य भारतीयों ने भी पहले राउंड में अपना मैच गंवा दिया। इसी के साथ इस बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर सुपर 300 इवेंट में भारत का अभियान समाप्त हो गया। मिथुन मंजुनाथ ने कड़ी मेहनत की लेकिन सिंगापुर के चौथे वरीयता प्राप्त लोह कीन यू के खिलाफ हार गए। यू ने यह मैच 21-8, 19-21, 21-11 से अपने नाम कर लिया।

महिलाओं के एकल में मालविका बंसोड़ को चीन की पांचवीं वरीयता प्राप्त और विश्व नंबर छह वांग जी यी के खिलाफ 13-21, 14-21 से हार का सामना करना पड़ा। वहीं, तस्निम मीर थाईलैंड की आठवीं वरीयता प्राप्त पोर्नपावी चोचूवोंग के खिलाफ 8-21, 10-21 से हार गईं। इससे पहले 
विज्ञापन


मिक्स्ड डबल्स में बी सुमीत रेड्डी और अश्विनी पोननप्पा की जोड़ी मंगलवार को हार गई थी। दोनों को एडम हॉल और जूली मैकफर्सन की स्कॉटिश जोड़ी ने 10-21, 12-21, 12-21 से हराया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें