फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

French Open Super series: एचएस प्रणॉय को मात देकर फाइनल में पहुंचे किदांबी श्रीकांत

Sat, 28 Oct 2017 11:39 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
किदांबी श्रीकांत
विज्ञापन
करियर के सर्वश्रेष्ठ फॉर्म से गुजर रहे किदांबी श्रीकांत लगातार दूसरे सुपर सीरीज टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गए हैं। फ्रेंच ओपन के सेमी-फाइनल मुकाबले में हमवतन एसएस प्रणॉय को तीन गेम तक चले कड़े मुकाबले में 14-21, 21-19, 21-18 से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया। 
विज्ञापन


दोनों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। पहले गेम में प्रणॉय ने 14-21 से जीत हासिल कर 1-0 की बढ़त बना ली। लेकिन श्रीकांत ने दूसरे गेम में वापसी की और 21-19 से गेम अपने नाम कर लिया। इसके बाद तीसरे और निर्णायक गेम में एक समय श्रीकांत 12-15 से पीछे थे लेकिन उन्होंने शानदार वापसी करते हुए मुकाबले को 18-18 की बराबरी पर ले आए। इसके बाद लगातार तीन अंक हासिल करते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। 

फाइनल में डेनमार्क के आंद्रेस एंटोनसन और जापान के केंटा निशीटिमो के बीच होने वाले सेमीफाइनल के विजेता से होगी। इससे पहले दुनिया के चार नंबर के खिलाड़ी श्रीकांत ने डेनमार्क ओपन के खिताब पर कब्जा कर साल 2017 में तीसरा सुपर सीरीज खिताब जीता था। उनके पास चौथा खिताब जीतकर इतिहास रचने का मौका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें