फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर से लड़ रहे इस बैडमिंटन स्टार ने लिया संन्यास, ओलंपिक गोल्ड का सपना रह गया अधूरा

Thu, 13 Jun 2019 06:46 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ली चोंग वेई - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कैंसर से जूझने वाले बैडमिंटन स्टार ली चोंग वेई ने गुरुवार को संन्यास लेने की घोषणा कर दी जिससे एक बेहतरीन करियर का भी अंत हो गया जिसमें उन्होंने कई खिताब जीते लेकिन ओलिंपिक गोल्ड मेडल जीतने का उनका सपना अधूरा ही रह गया। ली यहां संवाददाता सम्मेलन में संन्यास की घोषणा करते समय भावुक हो गए और उनकी आंखें नम हो गईं। 

विज्ञापन


इस 36 वर्षीय स्टार ने कहा, ‘मैंने भारी मन से संन्यास लेने का फैसला किया है। मैं वास्तव में इस खेल को बहुत चाहता हूं लेकिन यह काफी दमखम वाला खेल है। मैं पिछले 19 वर्षों में सहयोग और समर्थन के लिए सभी मलयेशियावासियों का आभार व्यक्त करता हूं।’

दो बच्चों के पिता ली को पिछले साल नाक के कैंसर का पता चला था जो शुरुआती चरण में था। इसके बाद उन्होंने ताइवान में उपचार कराया और कहा कि वह वापसी करने के लिए बेताब हैं। उन्होंने हालांकि अप्रैल से अभ्यास नहीं किया और कई समय-सीमाएं तय करने और उन्हें पूरा नहीं कर पाने के कारण अगले साल तोक्यो ओलिंपिक में खेलने की उनकी उम्मीदें क्षीण पड़ गई थीं। 
विज्ञापन


ओलिंपिक में तीन बार के सिल्वर मेडलिस्ट ली ने कहा कि वह अब विश्राम करके अपने परिवार के साथ समय बिताना पसंद करेंगे तथा यहां तक अपनी पत्नी को ‘हनीमून’ पर ले जाएंगे क्योंकि 2012 में शादी के बाद वह लगातार इसे टालते रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें