फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय बैडमिंटन टीम के युगल कोच लिंपेल ने दिया इस्तीफा, पारिवारिक कारणों से छोड़ा पद

Mon, 09 Mar 2020 08:30 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
badminton
विज्ञापन

भारतीय बैडमिंटन टीम के युगल कोच फ्लैंडी लिंपेल ने पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया। टोक्यो ओलंपिक में चार महीने से भी कम समय बचा है ऐसे में लिंपेल का जाना भारत के लिए झटका है। इस इंडोनेशियाई कोच को भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) ने मलयेशिया के टेन किम हर की जगह मार्च में नियुक्त किया था। उन्होंने चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी के खेल में सुधार में अहम भूमिका निभाई थी। वह शनिवार को वापस इंडोनेशिया चले गए। लिंपेल चौथे कोच हैं जिन्होंने कार्यकाल पूरा होने से पहले ही भारतीय टीम का साथ छोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें