फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शटलर गायत्री, सामिया और समित डच इंटरनेशनल के तीसरे दौर में 

Fri, 01 Mar 2019 11:25 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
गायत्री गोपीचंद
विज्ञापन

शटलर गायत्री गोपीचंद और सामिया इमाद फारूकी ने नीदरलैंड के हारलीम में चल रही डच जूनियर इंटरनेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया। गायत्री ने डेनमार्क की लौरा फ्लोज थॉमसेन को 18-21,21-15,21-9 से और सामिया ने लिन त्यू युन को 21-17, 21-14 से हराया। 

विज्ञापन


समित तोशनीवाल ने नादिया चोउकरी को 21-15,21-17 से और टी जॉली ने गौरी को 18-21,21-9, 21-10 से पराजित किया। लड़कों के वर्ग में मैसनाम मेईरबा ने रॉबिन मेसमैन को 21-14,21-9 से, साई चरण कोया ने फिलिप किदमोसे को 21-19,22-20 से और प्रियांशु राजावत ने विंसेंट को 21-18, 21-18 से मात दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें