फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किदांबी श्रीकांत ने जीता डेनमार्क ओपन सुपर सीरीज खिताब, कोरियाई खिलाड़ी को दी मात 

Sun, 22 Oct 2017 10:29 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
किदांबी श्रीकांत
विज्ञापन
भारत के नंबर एक पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने रविवार को डेनमार्क ओपन सुपर सीरीज खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में श्रीकांत ने दक्षिण कोरियाई खिलाड़ी ली ह्यून इल  को सीधे सेटों में 21-10, 21-5 से मात दी। 
विज्ञापन


एक तरफा रहे फाइनल मुकाबले में श्रीकांत ने कोरियाई खिलाड़ी को कोई मौका नहीं दिया। शानदार फॉर्म में चल रहे किदांबी ने आसानी से ली ह्यून इल को रौंदकर इस साल तीसरे सुपर सीरीज खिताब पर कब्जा किया। 

श्रीकांत ने शुरुआत से ही अपने विरोधी खिलाड़ी पर दबाव बनाए रखा। पहले गेम में भले ही ली ह्यून 4-4 की बराबरी पर थे लेकिन श्रीकांत ने शानदार खेल दिखाते हुए पहला गेम 21-10 से अपने नाम कर लिया और 1-0 की बढ़त बना ली। दूसरे गेम में भी किदांबी ने अपनी रिदम को बरकरार रखा और 21-05 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें