डेनमार्क ओपन के दूसरे दिन भारतीय टेनिस स्टार साइना नेहवाल को उलटफेर का शिकार होना पड़ा है। बुधवार को साइना को जापान की सयाका ताकाहाशी के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी। कड़े मुकाबले में साइना को जापानी खिलाड़ी ने 21-15, 23-21 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। वहीं, घुटने की चोट से उबरकर वापसी कर रहे पूर्व चैंपियन किदांबी श्रीकांत पहले ही दौर में हार गए। किदांबी को डेनमार्क के एंडर्स एंटोसेन ने 21-14, 21-18 से हराया।