फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Thomas Cup: गत चैंपियन भारत ने इंग्लैंड को 5-0 से हराया, थॉमस कप बैडमिंटन के क्वार्टर फाइनल में पहुंची टीम

Mon, 29 Apr 2024 02:14 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत का सामना आखिरी ग्रुप मैच में 14 बार के चैम्पियन इंडोनेशिया से होगा। टीम इंडिया ने पिछले साल भी शानदार प्रदर्शन किया था और कई बड़ी टीमों को शिकस्त दी थी।
विज्ञापन
एचएस प्रणय - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डिफेंडिंग चैंपियंस भारत ने इंग्लैंड को 5-0 से हराकर थॉमस कप बैडमिंटन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। टीम इंडिया ने अपने पहले मैच में थाईलैंड को 4-1 से शिकस्त दी थी। 
विज्ञापन

इंग्लैंड के खिलाफ भारत की शुरुआत शानदार रही थी। एच एच प्रणय ने हैरी हुआंग को 21-15, 21-15 से हराकर भारत को बढ़त दिलाई। इसके बाद सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने बेन लेन और सीन वेंडी को युगल मुकाबले में 21-17, 19-21, 21-15 से हराया।

दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने नदीम दलवी को 21-16, 21-11 से हराकर भारत को 3-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद भारत की दूसरी युगल टीम एम आर अर्जुन और ध्रुव कपिला ने रोरी ईस्टन और एलेक्स ग्रीन को 21-17, 21-19 से हराकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।
विज्ञापन

आखिरी मैच में किरण जॉर्ज ने चोलान कायान को 21-18, 21-12 से मात दी। भारत का सामना आखिरी ग्रुप मैच में 14 बार के चैम्पियन इंडोनेशिया से होगा। टीम इंडिया ने पिछले साल भी शानदार प्रदर्शन किया था और कई बड़ी टीमों को शिकस्त दी थी। इससे पहले भारतीय महिला टीम ने उबेर कप के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें