फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CWG: भारत की बेटियों के बीच होगी गोल्ड के लिए कांटे की टक्कर, फाइनल में भिड़ेंगी सिंधू-साइना

Sat, 14 Apr 2018 01:27 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
pv sindu and saina nehwal
विज्ञापन
गोल्ड कोस्ट में उस वक्त नजारा बेहद दिलचस्प होगा जब गोल्ड मेडल के लिए भारत की ही दो बेटियां आपस में टकराएंगी। मौका होगा रविवार को होने वाले बैडमिंटन महिला के सिंग्लस मुकाबले के फाइनल का। लंदन ओलंपिक की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट साइना नेहवाल और रियो ओलंपिक की सिल्वर मेडलिस्ट पीवी सिंधु के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।  21वें कॉमनवेल्थ खेल में करारा स्पोर्ट्स एरेना में खेले गए सेमीफाइनल में कनाडा की मिशेल ली को मात देते हुए सिंधू ने फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन


दूसरी ओर साइना ने सेमीफाइनल में स्कॉटलैंड की क्रिस्टी गिलमोर को कड़े मुकाबले में हराया। सिंधू ने वर्ल्ड नंबर-3 मिशेल को 21-18, 21-8 से मात दी। उन्होंने यह मकाबला महज 36 मिनट में जीता। साइना को गिलमोर से मैच जीतने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी। लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना ने 21-14, 18-21, 21-17 से फाइनल में एंट्री की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें