फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन ओपन 2018: सिंधु और श्रीकांत टूर्नामेंट से बाहर, क्वार्टरफाइनल में मिली करारी हार

Fri, 09 Nov 2018 07:30 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

ओलंपिक रजत पदक विजेता पीवी सिंधु और भारत के शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत चीन ओपन से बाहर हो चुके हैं। दोनों ही खिलाड़ियों को शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल में हार का मुंह देखना पड़ा। इसके बाद मेंस डबल्स में भी सात्विक-चिराग की जोड़ी के हारते ही चीन ओपन 2018 से भारतीय चुनौती समाप्त हो गई।

विज्ञापन


ओलंपिक रजत पदक विजेता पीवी सिंधु एक बार फिर स्थानीय खिलाड़ी ही बिंगजियाओ की चुनौती से पार नहीं पा सकी। बिंगजियाओ ने शुक्रवार को यहां तीसरी वरीयता प्राप्त सिंधु को 17-21 21-17 15-21 से हराया।

आठवीं वरीयता प्राप्त इस खिलाड़ी की सिंधु पर यह तीसरी जीत है। इससे पहले विश्व रैंकिंग में सातवें स्थान पर काबिज बिंगजियाओ ने सिंधु को जुलाई में इंडोनेशिया ओपन और अक्टूबर में फ्रांस ओपन में हराया था।
विज्ञापन


इसके बाद मेंस सिंगल में बचे भारत की एकमात्र उम्मीद किदांबी श्रीकांत भी चीनी ताइपे के चाऊ टीन चेन से 14-21, 14-21 के सीधों सेटों में हारकर बाहर हो गए।

इसके पहले  दोनों खिलाड़ियों ने गुरुवार को अपने-अपने मुकाबले जीतकर अंतिम 8 में जगह बनाई थी। श्रीकांत ने मेंस सिंगल में टॉमी सुगियार्तो को 10- 21, 21- 9, 21- 9 से, जबकि सिंधु ने वीमेंस सिंगल में में बुसानन ओंगबमरंगफान को सीधे गेम में 21-12, 21-15 से हराया।

ऐसे हारी सिंधु

पहले गेम में 8-3 की बढ़त बनाने के बाद सिंधु उसे बरकरार नहीं रख सकी। बिंगजियाओ ने स्कोर को 9-9 किया जो बाद में 15-15 हो गया। इसके बाद उन्होंने सिंधु को ज्यादा मौके नहीं दिए और 21-17 से गेम अपने नाम कर लिया। 

दूसरे गेम में स्थिति पहले गेम के उलट रही जहां बिंगजियाओ ने शुरूआत में 4-2 की बढ़त कायम की लेकिन सिंधु ने वापसी करते हुए बढ़त पहले 6-5 और फिर 11-7 करने में कामयाब रही। वह इस गेम को 21-17 से जीत कर मैच को तीसरे गेम में ले जाने में सफल रहीं। 

निर्णायक गेम में बिंगजियाओ ने ब्रेक तक 11-6 की बढ़त बना ली। ब्रेक के बाद उन्होंने अपनी बढ़त को और मजबूत कर 15-8 कर लिया। सिंधु ने कुछ हद तक वापसी करते हुए सात अंक जुटा कर स्कोर लाइन को 15-16 किया लेकिन वह लय को बरकरार नहीं रख सकी और बिंगजियाओ ने इस गेम को 21-15 से जीत कर सेमीफाइनल में जगह पक्की की।

ऐसे हारे किदांबी श्रीकांत

किदांबी श्रीकांत

विश्व रैंकिंग में नौवें नंबर पर काबिज श्रीकांत चीनी ताइपै के खिलाड़ी को चुनौती नहीं दे पाए। पहले गेम के शुरूआत में श्रीकांत ने दमदार खेल दिखाया और 10-8 की बढ़त बना ली लेकिन ब्रेक के बाद चेन ने उन्हें कोई मौका नहीं दिया। 

दूसरे गेम में श्रीकांत लय पाने के लिए जूझते नजर आए। वह एक समय चेन से 4-10 से पिछड़ रहे थे। ब्रेक के समय स्कोर चेन के पक्ष में 11-7 था। ब्रेक के बाद भी उन्होंन भारतीय खिलाड़ी को कोई मौका नहीं दिया। श्रीकांत ने दो मैच प्वाइंट जरूर बचाये लेकिन यह वापसी के लिए नाकाफी था। 

इसके बाद पुरूष एकल के क्वार्टरफाइनल मुकाबले में श्रीकांत के पास चेन के खेला कोई जवाब नहीं था। चेन ने उन्हें 35 मिनट चलें मुकाबले में 21-14, 21-14 से शिकस्त दी।

विज्ञापन

सात्विक-चिराग भी बाहर

मेंस डबल्स में सात्विक-चिराग की जोड़ी के हारते ही चीन ओपन 2018 से भारतीय चुनौती समाप्त हो गई।

सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी को क्वार्टर फाइनल के मुकाबले में विश्व की 14वें नंबर की जोड़ी से शिकस्त झेलनी पड़ी। 
 

इंडोनेशियाई जोड़ी मोहम्मद एहसान और हेंद्र सेतीवान ने भारतीय जोड़ी को 42 मिनट चले मुकाबले में 21-11, 16-21, 21-12 से मात देकर बाहर का रास्ता दिखाया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें