मिशेल ली ने रितुपर्णा दास की मुश्किल चुनौती से पार पाते हुए नॉर्थ ईस्ट वॉरियर्स को पुणे सेवेन एसेस के खिलाफ 5-0 की जीत के साथ टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाया। वॉरियर्स की यह पांच मैचों में तीसरी जीत है। पुणे की टीम का तीन मैचों से चला आ रहा जीत का सिलसिला टूट गया।
मिशेल ने ट्रंप मुकाबले में दास को 15-8, 13-15, 15-13 से, ली योंग डाई व किम हा ना ने पुणे के क्रिस एडकाक व गैब्रिएला एडकाक (ट्रंप मैच) को 15-6, 15-8 से, तानोंगसाक सैंसोमबूंसुक ने काजुमासा साकाई को 15-13, 15-14 से, ली चेउक यियू ने लोह केयान यूव को 15-12, 15-8 से पराजित किया। पुणे ने पुरुष युगल में सांत्वना जीत दर्ज की।