बी. साई प्रणीत
गौरतलब है कि दिन के पहले मिक्स्ड डबल्स मुकाबले में हैदराबाद के पिया जेबिदिया बेर्नादेथ और सात्विकसाईराज की जोड़ी का सामना दिल्ली की अश्विनी पोनप्पा और व्लदिमीर इवानोव की जोड़ी से हुआ, जिसमें पोनप्पा और इवानोव ने 15-13, 10-15, 10-15 से हराकर अपनी टीम को एक अंक दिलाया। वहीं, दूसरा मुकाबला मिक्स्ड डबल्स रहा और यह दिल्ली के लिए ट्रंप मैच था लेकिन दिल्ली की टीम यह मैच हार गई।
इससे पहले हैदराबाद टीम के बी. साई प्रणीत और दिल्ली डैशर्स के तियान होवेई आमने-सामने थे। प्रणीत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यह मैच 15-9, 15-8 से जीतते हुए स्कोर 1-0 कर दिया। ट्रंप मैच हारने के कारण दिल्ली को एक अंक का नुकसान हुआ। इस तरह पोनप्पा और इवानोव ने जो अंक बनाए थे, उसे होवेई ने गंवा दिया। दूसरी ओर, प्रणीत ने अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया, जबकि पहले मैच के बाद उनकी टीम 0-1 से पीछे थी।