फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 दिसंबर से पीबीएल की शुरुआत, पहले मैच में आमने-सामने होंगी सिंधु और मारिन

Tue, 27 Nov 2018 11:56 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Carolina Marin and Pv sindhu
विज्ञापन

गत ओलंपिक चैंपियन कैरोलिना मारिन और पीवी सिंधु के बीच मार्की मुकाबले के साथ 22 दिसंबर को प्रीमियर बैडमिंटन लीग (पीबीएल) की शुरुआत होगी। पीबीएल के चौथे सत्र की शुरुआत मुंबई में होगी।

विज्ञापन


बाएं हाथ की खिलाड़ी मारिन नयी टीम पुणे 7 एसेस की सदस्य हैं जो अपने अभियान की शुरुआत इस ओलंपिक चैंपियन की पूर्व टीम हैदराबाद हंटर्स के खिलाफ करेगी, जिसमें सिंधु को जगह मिली है। 

मारिन ने पिछले साल हैदराबाद को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। इस लीग के दौरान 30 मुकाबले खेले जाएंगे जिसमें मौजूदा सत्र में सात 'डबल हेडर' होंगे। प्रत्येक शहर को एक डबल हेडर की मेजबानी मिलेगी जबकि पुणे और अहमदाबाद में दो-दो डबल हेडर खेले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें