फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Canada Open Badminton: कृष्णा-विष्णुवर्धन की जोड़ी दूसरे दौर में, पी कश्यप बाहर

Wed, 05 Jul 2023 10:56 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कालगैरी

सार

विश्व की 37वें नंबर की जोड़ी कृष्णा और विष्णुवर्धन ने चीनी ताइपै के चेन झि रे और लू चेन को सीधे गेमों में 21-14, 21-16 से हराया। भारतीय जोड़ी 2021 ओरलियंस मास्टर्स और 2022 सैयद मोदी इंटरनेशनल में उपविजेता रही थी। 
विज्ञापन
कृष्णा प्रसाद गारागा और विष्णुवर्धन गौड़ पंजाला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय पुरुष युगल टीम कृष्णा प्रसाद गारागा और विष्णुवर्धन गौड़ पंजाला कनाडा ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में पहुंच गए जबकि पूर्व राष्ट्रमंडल खेल विजेता पी कश्यप हारकर बाहर हो गए । विश्व की 37वें नंबर की जोड़ी कृष्णा और विष्णुवर्धन ने चीनी ताइपै के चेन झि रे और लू चेन को सीधे गेमों में 21-14, 21-16 से हराया। भारतीय जोड़ी 2021 ओरलियंस मास्टर्स और 2022 सैयद मोदी इंटरनेशनल में उपविजेता रही थी। अब उनकी भिड़ंत दूसरी वरीयता प्राप्त मोहम्मद अहसान और हेंड्रा सेतियावान से हो सकती है। विश्व के पूर्व छठे नंबर के खिलाड़ी कश्यप ने पहले दौर में जर्मनी के केइ शाफेर को 21-14, 22-20 से हराया, लेकिन अगले मैच में चीन के लेइ लान शि से 17-21, 20-22 से हार गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें