फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BWF World Tour Finals: सेमीफाइनल में विक्टर से हारे लक्ष्य सेन, दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी ने 39 मिनट में हराया

Sat, 04 Dec 2021 08:42 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बाली

सार

BWF World Tour Finals, Lakshay sen, BWF World Tour Finals Semi Final, Viktor Axlesen, Indian Shuttler, PV Sindhu, Lee Zii Jia
विज्ञापन
लक्ष्य सेन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल्स के सेमीफाइनल मैच में लक्ष्य सेन को हार का सामना करना पड़ा है। दुनिया के नंबर एक बैडमिंटन खिलाड़ी विक्टर ने उन्हें 39 मिनट में उन्हें 21-13, 21-11 से मात दी। लक्ष्य की हार के साथ ही इस टूर्नामेंट के पुरुष एकल वर्ग में भारत की चुनौती समाप्त हो गई है। हालांकि महिला एकल वर्ग में पीवी सिंधु फाइनल में पहुंच चुकी हैं। सेमीफाइनल मैच में लक्ष्य को हराने वाले विक्टर का सामना फाइनल में कुनलवुत वितिदसरन से होगा। 
विज्ञापन


वितिदसरन तीन बार जूनियर विश्व चैंपियन बन चुके हैं और पहले सेमीफाइनल में उन्होंने ऑल इंग्लैंड चैंपियन ली जी जिया को 21-18, 21-18  से हराया था। 

सेमीफाइनल में लय नहीं पकड़ सके लक्ष्य
डेनमार्क के विक्टर ने सेमीफाइनल मैच में बड़ी आसानी से लक्ष्य को मात दी। पहले सेट से विक्टर ने शानदार बढ़त बनाई और लक्ष्य फिर कभी वापसी नहीं कर पाए। पहले सेट का आधा खेल होने तक विक्टर ने 11-7 की बढ़त बना ली थी और आगे भी अपनी लय जारी रखते हुए 21-13 से यह मैच जीत लिया। दूसरे सेट में भी विक्टर ने जबरदस्त शुरुआत की और 11-1 की बढ़त बनाई। लक्ष्य ने बाद में वापसी की और स्कोर 21-11 तक ले गए, लेकिन कोई उलटफेर नहीं कर सके। यह मैच 39 मिनट तक चला। 
विज्ञापन


सिंधु फाइनल में पहुंची श्रीकांत बाहर
सिंधु सेमीफाइनल में 21-15, 15-21, 21-19 से जीत हासिल करके फाइनल में पहुंच चुकी हैं। उन्होंने जापान की यामागूची को तीन सेटों में हराकर फाइनल में जगह बनाई। कड़े मुकाबले में सिंधु ने शानदार शुरुआत की और दूसरा सेट हारने के बाद तीसरे सेट में संघर्षपूर्ण जीत दर्ज की। यह मैच एक घंटे और 10 मिनट तक चला। अब फाइनल मैच में सिंधु का सामना दक्षिण कोरिया की एन सेयॉन्ग से होगा। वहीं ग्रुप स्टेज में तीन में से दो मैच हारने वाले श्रीकांत पहले ही इस टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें