फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BWF World Tour Finals 2021: श्रीकांत आखिरी ग्रुप मुकाबला हारकर बाहर, सिंधु हारकर भी सेमीफाइनल में

Fri, 03 Dec 2021 05:05 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बाली

सार

भारत के स्टार शटलर किदांबी श्रीकांत बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल्स से बाहर हो गए हैं। उन्हें ग्रुप बी के तीसरे और आखिरी मैच में मलयेशिया के ली जि जिया के हाथों सीधे गेम में हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
किदम्बी श्रीकांत - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के स्टार शटलर किदांबी श्रीकांत बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल्स से बाहर हो गए हैं। उन्हें ग्रुप बी के तीसरे और आखिरी मैच में मलयेशिया के ली जि जिया के हाथों सीधे गेम में हार का सामना करना पड़ा। दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी को आल इंग्लैंड चैंपियन ली ने 37 मिनट के खेल में 21-19, 21-14 से हराया। दुनिया के आठवें नंबर के ली जि जिया के हाथों श्रीकांत को दूसरी बार हार झेलनी पड़ी। उन्हें इससे पहले हाइलो ओपन में भी हार का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन




अन्य मुकाबले में महिलाओं की एकल स्पर्धा में पीवी सिंधु को पोर्नपावी चोचुवोंग के हाथों हार का सामना करना पड़ा। ग्रुप ए के आखिरी मैच में सिंधु को 12-21, 21-19, 14-21 से हार झेलनी पड़ी। इस हार के साथ सिंधु ग्रुप ए में दूसरे स्थान पर रहीं और अब सेमीफाइनल में खेलेंगी।  



उसके अलावा अश्विनी पोन्नप्पा और एन सिक्की रेड्डी की जोड़ी ने महिलाओ की युगल स्पर्धा में ग्रेट ब्रिटेन की क्लो बिर्च और लॉरेन स्मिथ को 21-19, 9-21, 21-14 से हराया। हालांकि भारतीय जोड़ी का सफर भी समाप्त हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें