शटलर अदिति भट्ट और रोहन गुरबानी की हार के साथ बीडब्ल्यूएफ विश्व जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप केएकल वर्ग में भारतीय चुनौती खत्म हो गई।
अदिति चौथी को वरीयता प्राप्त इंडोनेशिया की पुतरी कुसुमा के हाथों 11-21,15-21 से और रोहन को चीन के रेन चेंग मिंग से 15-21,13-21 से हार झेलनी पड़ी। अदिति की महिला युगल में तनीषा क्रिस्टो के साथ प्री क्वार्टर फाइनल में चुनौती शेष है।