फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BWF World Championship: प्रणय विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के प्री-क्वार्टरफाइनल में, पोनप्पा-सिक्की भी तीसरे दौर में 

Wed, 15 Dec 2021 11:44 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हुएलवा (स्पेन)

सार

पुरुष युगल में एमआर अर्जुन और ध्रुव कपिला की जोड़ी को रूस के व्लादीमीर इवानोव और इवान सोजोनोव के हाथों 11-21, 16-21 से शिकस्त मिली। प्रणय को पहले गेम में लियु से खास चुनौती नहीं मिली।
विज्ञापन
एचएस प्रनॉय - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय शटलर एचएस प्रणय ने भी विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के प्री क्वार्टर फाइनल का टिकट कटा लिया। प्रणय ने मलयेशिया के डेरेन लियु को 42 मिनट तक चले मुकाबले में 21-7, 21-17 से पराजित किया। प्रणय का अगले दौर में सामना स्पेन के लुईस एनरिक पेनालवर और डेनमार्क के रासमुस गेमके के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा। 
विज्ञापन


प्रणय से पहले किदांबी श्रीकांत, लक्ष्य सेन और पीवी सिंधू भी अंतिम-16 में पहुंच चुके हैं। महिला युगल में अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी की जोड़ी भी प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई। पोनप्पा-सिक्की ने दूसरे दौर के मैच में चीन की लियु झुआन झुआन और झिया यु टिंग को 51 मिनट तक चले मुकाबले में 21-11, 9-21, 21-13 से मात दी। 

पुरुष युगल में एमआर अर्जुन और ध्रुव कपिला की जोड़ी को रूस के व्लादीमीर इवानोव और इवान सोजोनोव के हाथों 11-21, 16-21 से शिकस्त मिली। प्रणय को पहले गेम में लियु से खास चुनौती नहीं मिली। भारतीय खिलाड़ी ने 8-5 से लगातार आठ गेम जीतकर स्कोर 16-5 किया और आसानी से गेम अपने नाम किया। 
विज्ञापन


दूसरा मैच अधिक प्रतिस्पर्धी था और दोनों खिलाड़ी एक समय 6-6 से बराबरी पर थे लेकिन इसके बाद प्रणय किसी भी समय पिछड़े नहीं और उन्होंने 16-11 से बढ़त बना ली। मलयेशियाई खिलाड़ी ने यह अंतर कम किया लेकिन प्रणय ने जल्द ही 19-16 से बढ़त बनाई और फिर दूसरा गेम और मैच जीता। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें