फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर खिलाड़ी को कम से कम एक अनिवार्य टेस्ट से गुजरना होगा : एसओपी

Sat, 29 Aug 2020 07:46 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बैडमिंटन (फाइल फोटो) - फोटो : social media
विज्ञापन

बैडमिंटन विश्व महासंघ ने कोरोना वायरस महामारी के बीच खेल की बहाली की मानक संचालन प्रक्रिया की घोषणा करते हुए कहा कि सभी खिलाड़ियों और अधिकारियों को विश्व टूर के सभी टूर्नामेंटों और प्रमुख चैम्पियनशिप में कम से कम एक अनिवार्य कोरोना जांच से गुजरना होगा।

विज्ञापन


सभी खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ की होगी कोरोना जांच
बीडब्ल्यूएफ ने एक विज्ञप्ति में कहा, 'खिलाड़ियों और स्टाफ को सबसे सुरक्षति माहौल देने के लिए बीडब्ल्यूएफ हर प्रमुख चैम्पियनशिप और विश्व टूर टूर्नामेंटों में कोरोना जांच को अनिवार्य करेगा।' एक दिन पहले ही महासंघ ने संशोधित कैलेंडर की घोषणा की है। विज्ञप्ति में कहा गया, 'सभी खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ को हर प्रमुख चैम्पियनशिप और विश्व टूर टूर्नामेंटों में कोरोना जांच करानी होगी। हर टूर्नामेंट में कम से कम एक जांच अनिवार्य होगी।'

पहचान पत्र तभी जारी होगा जब जांच रिपोर्ट निगेटिव हो
इसमें कहा गया कि पहचान पत्र तीन वर्गों या बबल में होंगे जो हरा, नारंगी और लाल होगा। इसमें कहा गया, 'हरे वर्ग के प्रतियोगियों को अपना देश छोड़ने से पहले कोरोना जांच करानी होगी और टेस्ट का नतीजा नेगेटिव होना चाहिए। हर टूर्नामेंट के लिए हरे वर्ग का पहचान पत्र तभी जारी होगा जब जांच रिपोर्ट निगेटिव हो।'
विज्ञापन


इसमें आगे कहा गया, 'बीडब्ल्यूएफ के दिशा निर्देशों का उल्लंघन करने पर पहचान पत्र रद्द कर दिया जायेगा और परिसर में प्रवेश की अनुमति भी नही मिलेगी।' इसी तरह नारंगी और लाल वर्ग के पहचान पत्र वालों की जांच नहीं होगी लेकिन तापमान चेक किया जाएगा। मैच से पूर्व और पश्चात के प्रोटोकॉल भी जारी किए गए हैं।

हाथ मिलाने की बजाय खिलाड़ी विरोधी का रैकेट छुएंगे
इसके अनुसार, 'हाथ मिलाने की बजाय खिलाड़ी विरोधी का रैकेट छुएंगे और मैच अधिकारियों का अपने सीने पर हाथ क्रॉस करके अभिवादन करेंगे।' इसके अलावा शटलकॉक डिस्पेंसर भी हर कोर्ट के हर छोर पर रहेगा। खिलाड़ी को जब शटलकॉक बदलनी हो और अंपायर इसकी अनुमति दे तो इसमें से वह ले सकता है और इस्तेमाल की हुई शटलकॉक को सर्विस जज को रैकेट से दे सकता है या शटल बॉक्स में डाल सकता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें