फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BWF Rankings: जर्मन कप के रजत पदक विजेता लक्ष्य सेन को हुआ बड़ा फायदा, सिंधू सातवें पायदान पर काबिज

Tue, 15 Mar 2022 06:00 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत के युवा शटलर लक्ष्य सेन को बीडब्ल्यूएफ की ताजा विश्व रैंकिंग में एक स्थान का फायदा हुआ है। जर्मन कप के रजत पदक विजेता 22 वर्षीय लक्ष्य अब एकल रैंकिंग में 11वें पायदान पर पहुंच गए हैं। 
 
विज्ञापन
लक्ष्य सेन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के युवा शटलर लक्ष्य सेन को बीडब्ल्यूएफ की ताजा विश्व रैंकिंग में एक स्थान का फायदा हुआ है। जर्मन कप के रजत पदक विजेता 22 वर्षीय लक्ष्य अब एकल रैंकिंग में 11वें पायदान पर पहुंच गए हैं। 

विज्ञापन


सेन ने पिछले कुछ समय में अपने प्रदर्शन से विश्व स्तर पर सभी को चौंकाया है। उन्होंने इस दौरान बड़े उलटफेर करने के साथ खिताब भी जीते हैं। सेन ने इंडिया ओपन का खिताब जीतने से पहले विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था। उन्होंने हाल ही में जर्मन कप के सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए टोक्यो ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट और विश्व नंबर 1 खिलाड़ी डेनमार्क के विक्टर एक्सलसन को हराया था। 

एकल रैंकिग में भारत के अन्य स्टार खिलाड़ी और पूर्व नंबर एक किदांबी श्रीकांत एक स्थान के नुकसान के साथ 12वें नंबर पर पहुंच गए हैं। साइ प्रणीत भी एक पायदान के नुकसान के साथ 19वें स्थान पर खिसक गए हैं। इनके अलावा एचएस प्रणॉय और समीर वर्मा 24वें और 26वें स्थान पर हैं। 
विज्ञापन


महिलाओं की एकल रैंकिंग में दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधू सातवें स्थान पर बनी हुई हैं। जबकि साइना नेहवाल 28वें स्थान पर काबिज हैं। 
 
पुरुषों की युगल रैंकिग में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की स्टार भारतीय जोड़ी आठवें नंबर पर बनी हुई है। जबकि एमआर अर्जुन और ध्रुव कपिला 40वें नंबर पर हैं। महिलाओं की युगल रैंकिंग में अश्विनी पोन्नप्पा और एन सिक्की रेड्डी की जोड़ी 19वें पायदान पर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें