भारत के प्रमोद भगत ने शानदार वापसी करते हुए इंग्लैंड के डेनियल बाथेल को 6-21,21-14,21-5 से हराकर बीडब्ल्यूएफ पैरा बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप में पुरुष एकल एसएल3 वर्ग का खिताब जीता। उन्होंने तीसरी बार यह ट्रॉफी जीती।
विज्ञापन
दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी भगत का यह चैंपियनशिप का दूसरा स्वर्ण पदक है। इससे पहले उन्होंने युगल एसएल 3-4 का खिताब जीता था। युगल फाइनल में भगत और मनोज सरकार ने हमवतन नीतेश कुमार व तरुण ढिल्लों को 14-21,21-15,21-16 से हराया।