फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना महामारी के कारण चाइना मास्टर्स और डच ओपन रद्द

Tue, 07 Jul 2020 06:54 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विश्व बैडमिंटन महासंघ - फोटो : social media
विज्ञापन

विश्व बैडमिंटन महासंघ ने कोरोना वायरस महामारी के कारण दो और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट चाइना मास्टर्स और डच ओपन मंगलवार को रद्द कर दिए। महासंघ ने एक विज्ञप्ति में कहा, 'दो बीडब्ल्यूएफ टूर सुपर 100 टूर्नामेंट चाइना मास्टर्स और डच ओपन इस साल रद्द कर दिए गए हैं।'

विज्ञापन


लिंगशुइ चाइना मास्टर्स 25 फरवरी से एक मार्च के बीच होना था लेकिन इसे दो बार स्थगित करके मई और फिर अगस्त में कराने की घोषणा की गई थी। डच ओपन छह से 11 अक्तूबर तक अलमेरे, नीदरलैंड में होना था ।

मई में बीडब्ल्यूएफ ने संशोधित अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम जारी किया था। इसके साथ ही यह भी कहा गया था कि मूल क्वालीफिकेशन अवधि में अर्जित रैंकिंग अंक बरकरार रहेंगे। रैंकिंग पहले ही बंद कर दी गई थी और अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर बहाल होने पर 17 मार्च की रैंकिंग वरीयता और प्रविष्टि का आधार होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें