फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: बीडब्ल्यूएफ ने रद्द किया स्विस ओपन और यूरोपीय चैंपियनशिप

Wed, 10 Jun 2020 11:51 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
badminton - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना महामारी की वजह से दुनियाभर में खेल प्रतियोगिताएं दोबारा से शुरू होने लगी है। हालांकि अभी भी इसे लेकर कई तरह की सावधानियां बरती जा रही हैं। कुछ खेल जहां फिर से शुरू हो गए हैं वहीं कुछ खेलों पर भी अभी भी आशंका बरकरार है। फिलहाल कोरोना का असर बैडमिंटन पर अभी भी जारी है। विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) ने इस साल उपयुक्त तारीखें नहीं मिलने के बाद बुधवार को स्विस ओपन और यूरोपीय चैंपियनशिप रद्द कर दी।

विज्ञापन


बीडब्ल्यूएफ ने विज्ञप्ति में कहा, ‘इस साल बैडमिंटन टूर्नामेंटों के कार्यक्रम में फिर बदलाव किया गया है और योनेक्स स्विस ओपन 2020 और 2020 यूरोपीय चैंपियनशिप अब रद्द कर दी गई हैं।’ विज्ञप्ति के अनुसार, ‘इन दोनों टूर्नामेंटों को पहले वैकल्पिक तारीख मिलने तक स्थगित किया गया था।’

बीडब्ल्यूएफ ने कहा, ‘बीडब्ल्यूएफ स्विस बैडमिंटन और टूर्नामेंटों आयोजकों से सलाह मशविरे और आपसी सहमति के बाद निष्कर्ष पर पहुंचा है कि 2020 में बाद की किसी तारीख में टूर्नामेंट का आयोजन व्यावहारिक नहीं होगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें