फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Brazil para badminton: भगत ने जीते दो गोल्ड मेडल, 10 पदकों के साथ भारतीय अभियान खत्म

Mon, 17 Feb 2020 08:55 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Pramod Bhagat - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत ने ब्राजील पैरा बैडमिंटन अंतरराष्ट्रीय चैम्पियनशिप में दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। इसके साथ ही भारत ने 10 पदकों के साथ अपने अभियान का अंत किया।

विज्ञापन




विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज भगत ने पुरुष एकल (एसएल3) और पुरुष युगल (एसएल3-एसएल4) में मनोज सरकार के साथ स्वर्ण पदक जीतकर टोक्यो 2020 पैरालंपिक खेलों के लिए अहम अंक हासिल किए। 



भगत ने पुरुष एकल के फाइनल में सरकार को 22-20, 23-21 से हराया। इसके बाद दोनों भारतीय खिलाड़ियों की जोड़ी ने चीन के शेन शिओयू एवं गाओ युयांग की जोड़ी को 21-11, 21-7 से हराकर खिताब अपने नाम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत के लिए स्वर्ण जीतने वाले अन्य खिलाड़ियों में सुहास लालिनाकेरे यथिराज भी शामिल हैं,  जिन्होंने एसएल4 वर्ग के फाइनल में फ्रांस के शीर्ष वरीय लुकास माजुर को 9-21, 21-16, 21-19 से हराया। 

पुरुषों के एसएस 6 वर्ग में कृष्णा नागर को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। उन्हें फाइनल में स्थानीय खिलाड़ी विक्टर गोंसाल्वेज ने 21-18, 21-19 से हराया। रजत पदक विजेताओं में पुरुष युगल में राजकुमार एवं राकेश पांडे (एसयू5) के अलावा प्रेम कुमार (डब्ल्यूएच1-डब्ल्यूएच2) एवं उनके रूसी जोड़ीदार शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें