फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत का जलवा बरकरार, बैडमिंटन विश्व जूनियर चैंपियनशिप में श्रीलंका के बाद केन्या को रौंदा

Tue, 06 Nov 2018 02:28 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Lakshya Sen
विज्ञापन

भारत ने बीडब्ल्यूएफ विश्व जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप 2018 के टीम इवेंट में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा और सोमवार को दूसरे ग्रुप मैच में केन्या को 5-0 से मात दी। इससे पहले भारत ने श्रीलंका को भी इसी अंतर से परास्त किया था।

विज्ञापन


श्रीलंका के खिलाफ भारत की तरफ से सिर्फ मालविका बंसोड़ का मुकाबला तीन गेम तक गया था जबकि लक्ष्य सेन, कृष्ण प्रसाद/ ध्रूव कपिला, गायत्री गोपीचंद/ तनिशा क्रास्तो और श्रष्टी जुपुडी व श्रीकृष्ण साई कुमार पोडिल ने अपने-अपने मुकाबले आसानी से जीते।

श्रीलंका के बाद केन्या के खिलाफ पुर्वा बर्वे ने भारत की तरफ से शुरुआत की। उन्होंने महज 13 मिनट में कृषा घिया को 21-3, 21-2 से मात दी। फिर प्रियांशु राजावत ने 16 मिनट में मीर सोलंकी को 21-7, 21-8 से हराया। इसके बाद साहिति बंडी और तनुश्री रमेश ने भारत की जीत पक्की की। दोनों ने घिया और शहाना पटेल को 21-6, 21-3 से मात दी।
विज्ञापन


मंजीत सिंह और डिंगकु सिंह ने उर्जन और उजवल शाह को 21-2, 21-6 से मात देकर 4-0 अंतर कर दिया। अंत में अश्विनी भात और के साईप्रतीक ने पटेल व सोलंकी की जोड़ी को 21-3, 21-5 से हराकर केन्या का सूपड़ा साफ किया।

भारत को टीम चैंपियनशिप में पांचवीं वरीयता मिली है और वह ग्रुप ई में अल्जीरिया, फरो द्वीप, केन्या और श्रीलंका के साथ है। भारत और फरो द्वीप के बाद मंगलवार को मुकाबला होगा, जो भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा।

विज्ञापन

श्रीलंका को भी आसानी से किया था परास्त

बैडमिंटन - फोटो : File
कनाडा में हो रही वर्ल्ड जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप 2018 में भारतीय शटलरों का आगाज बेहतरीन रहा। सोमवार को खेले अपने पहले ग्रुप मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका को 5-0 से हराया। 

पुरुष डबल्स में कृष्णा प्रसाद और ध्रुव कपिल की जोड़ी ने चिराथ इल्लेपेरुमाच्छी को 27 मिनट के मैच में 21-11, 21-10 से सीधी मात दी। इसके बाद माल्विका बंसोड़ का मैच डिल्मी डियास से हुआ। 39 मिनट तक चले इस मैच में मालविका ने पहला सेट 14-21 से हारने के बाद अगले दोनों सेट 21-11, 21-6 से अपने नाम कर जीत हासिल की। 

चैंपियनशिप में पदक जीतने की भारत की सबसे बड़ी उम्मीद लक्ष्य सेन ने दुमिंदु अबेविक्रमा को मात्र 17 मिनट में 21-9, 21-8 से मात दी। वहीं, महिला डबल्स में गायत्री गोपीचंद व तनीषा क्रैस्टो की जोड़ी ने हसिनी नुसाका व अनुरंगी मासाकोराला की जोड़ी को 21-9. 21-12 से हराया। 

अंतिम मैच में सृष्टि जुपुड़ी व श्रीकृष्णा साई कुमार पोडिले ने श्रीलंका की जनानुवानी अमांडा व इल्लेपेरुमाच्छी को 21-8, 21-12 से मात दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें