फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइना नेहवाल इस बैडमिंटन खिलाड़ी से करने जा रही शादी, दस साल तक छिपाया प्यार

Wed, 26 Sep 2018 01:14 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल जल्द ही अपने नए जीवन की शुरुआत करने जा रही हैं। खबरों की मानें तो लंबे समय से एक-दूसरे को डेट करने के बाद साइना और पी. कश्यप साल के अंत में शादी के बंधन में बंध जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 6
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक 28 वर्षीय साइना इस साल 16 दिसंबर को बेहद निजी समारोह में हमेशा-हमेशा के लिए पी. कश्यप की हो जाएंगी। हालांकि, शादी के 5 दिन बाद 21 दिसंबर को भव्य समारोह में कई लोगों को आमंत्रित किए जाने की खबर है। 
विज्ञापन

3 of 6
खेल जगत में साइना और कश्यप के अफेयर के चर्चे समय-समय पर उठते रहे हैं। हालांकि दोनों ने खुलकर कभी अपने इस रिश्ते को कबूला नहीं था। पी. कश्यप कई बार सफाई देते नजर आए कि दोनों अच्छे दोस्त से ज्यादा कुछ भी नहीं। 

4 of 6
- फोटो : getty
पारुपल्ली कश्यप की गिनती देश के सर्वश्रेष्ठ पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ियों में की जाती है। उन्होंने 2014 में कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था, उसके बाद ऑस्ट्रिया ओपन जैसे कई बड़े टूर्नामेंट वे अपने नाम कर चुके हैं।
विज्ञापन

5 of 6
32 वर्षीय पी. कश्यप वर्ल्ड रैंकिंग में 57 नंबर पर है। हालांकि, कश्यप एक समय में वर्ल्ड रैंकिंग में छठे पायदान पर थे लेकिन चोट के कारण उन्हें कुछ दिन आराम करना पड़ा और रैंकिंग में भी गिरावट देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दोनों ही हैदराबाद के रहने वाले हैं और पिछले करीब 10 साल से दोनों रिलेशनशिप में हैं। दोनों की मुलाकात 2005 में तब हुई थी जब उन्होंने पी.गोपीचंद से ट्रेनिंग लेनी शुरू की थी। साइना 20 बड़े टाइटल को जीतकर जहां भारतीय बैडमिंटन की सुपरस्टार बन चुकी हैं, वहीं कश्यप भी पुरुषों की प्रतिस्पर्धा में अच्छा कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें