फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Badminton: सिंधू डेनमार्क ओपन के सेमीफाइनल में, सुपानिदा को सीधे गेमों में हराया

Fri, 20 Oct 2023 11:54 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ओडेंसे

सार

दो ओलंपिक पदक जीत चुकीं सिंधू ने 47 मिनट में 21-19, 21-12 से आसान जीत हासिल की। वह दो हफ्ते में दूसरी बार अंतिम चार दौर में पहुंची हैं।
विज्ञापन
Youth Day 2023 PV Sindhu पीवी सिंधू - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधू ने दुनिया की 19वें नंबर की खिलाड़ी सुपानिदा कैटहोंग को हराकर डेनमार्क ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। दो ओलंपिक पदक जीत चुकीं सिंधू ने 47 मिनट में 21-19, 21-12 से आसान जीत हासिल की। वह दो हफ्ते में दूसरी बार अंतिम चार दौर में पहुंची हैं। पिछले हफ्ते फिनलैंड में आर्कटिक ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। सिंधू की टक्कर अब तीन बार की विश्व चैंपियन कैरोलिना मारिन से होगी, जिनका भारतीय खिलाड़ी के खिलाफ 10-5 का जीत-हार का रिकॉर्ड है।पिछली चार भिड़ंत में सिंधू दुनिया की छठे नंबर की इस खिलाड़ी से जीत नहीं पाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें