फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Badminton: हार के साथ सिंधू और सात्विक-चिराग की जोड़ी फ्रेंच ओपन से बाहर

Fri, 27 Oct 2023 01:42 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू दूसरे दौर के एकल मुकाबले में थाईलैंड सुपानिदा कटेथोंग के खिलाफ पहला गेम 21-18 से जीत गईं लेकिन दूसरे गेम में जब वह 1-1 से बराबर चल रही थी तब उन्होंने घुटने में कुछ परेशानी के कारण मैच को बीच में ही छोड़ दिया।
विज्ञापन
सात्विकसाईराज और चिराग शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू और सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी व चिराग शेट्टी की जोड़ी हार के साथ बृहस्पतिवार को फ्रेंच ओपन टूर्नामेंट से बाहर हो गई। इसके साथ ही भारत की चुनौती इस टूर्नामेंट में समाप्त हो गई। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू दूसरे दौर के एकल मुकाबले में थाईलैंड सुपानिदा कटेथोंग के खिलाफ पहला गेम 21-18 से जीत गईं लेकिन दूसरे गेम में जब वह 1-1 से बराबर चल रही थी तब उन्होंने घुटने में कुछ परेशानी के कारण मैच को बीच में ही छोड़ दिया। वहीं, तीसरे वरीय सात्विक और चिराग को इंडोनेशिया की जोड़ी मोहम्मद अहसन और हेंद्रा सेतियावान से अंतिम-16 के मैच में 23-25, 21-19, 19-21 से हार गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें