फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन: चिराग-सात्विक की निगाह शीर्ष पांच में आने पर

Mon, 16 Sep 2019 05:37 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
badminton - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चोट के बाद वापसी कर रहे चिराग शेट्टी और सत्विकसाईराज रंकीरेड्डी की भारतीय शीर्ष युगल जोड़ी की निगाहें लगातार शानदार प्रदर्शन से शीर्ष पांच में जगह बनाकर 2020 टोक्यो ओलंपिक में स्थान पक्का करने पर लगी हैं। 

विज्ञापन


पिछले महीने थाईलैंड ओपन में बीडब्ल्यूएफ सुपर 500 खिताब जीतने वाली पहली भारतीय पुरुष युगल जोड़ी बनने के बाद उन्होंने शीर्ष 10 में जगह बनाई थी। हालांकि चिराग और सात्विक दोनों टूर्नामेंट के दौरान चोटिल हो गए और उन्हें स्विट्जरलैंड के बासेल में प्रतिष्ठित विश्व चैंपियनशिप से हटना पड़ा। 

चिराग को पेट की मांसपेशियों में चोट लगी जबकि सत्विक की कंधे की चोट गंभीर हो गई जिससे उनकी रैंकिंग पर असर पड़ा और वे विश्व रैंकिंग में 15वें स्थान पर खिसक गए। कड़े ट्रेनिंग कार्यक्त्रस्म के बाद पूर्ण फिटनेस हासिल कर चुकी इस भारतीय जोड़ी की निगाहें अब मंगलवार से शुरू होने वाले 1,000,000 डालर पुरस्कार राशि के चीन ओपन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें