भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी बी साई प्रणीत, अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी की महिला युगल जोड़ी गुरुवार को मलेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट से बाहर हो गए। प्रणीत को डेनमार्क के शीर्ष वरीयता प्राप्त विक्टर एक्सेलसन से 21-17, 21-8 से करारी मात मिली जबकि पोनप्पा और सिक्की रेड्डी की जोड़ी को डेनमार्क के कामिला रायटर जुल और क्रिस्टिना पेडेर्सन ने 21-15, 21-15 से हाराया।
वहीं, पुरुष एकल में, प्रणीत ने हरेक प्वाइंट के लिए लड़ते रहे लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। प्रणीत मुकाबले के 28 मिनट में दूसरे दौर से बाहर हो गए। जबकि पोनप्पा और सिक्की रेड्डी की जोड़ी ने भी 35 मिनट में अपना महिला डबल्स मैच गंवा दिया।