कोरोना महामारी के कारण बुधवार को एशियाई मिश्रित टीम बैडमिंटन चैंपियनशिप को रद्द कर दिया गया है। दरअसल, कोरोना के कारण कई देशों द्वारा लगाई गई यात्रा पाबंदियों और कड़े पृथकवास प्रोटोकॉल की वजह से चीन के वुहान में अगले हफ्ते होने वाली इस चैम्पियनशिप को रद्द कर दी गई।
खेल की महाद्वीपीय संचालन संस्था बैडमिंटन एशिया (बीए) ने कहा कि, प्रतियोगिता की टाइमिंग भी रद्द करने का एक कारण थी जो तोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफिकेशन का हिस्सा नहीं है। बीए ने बयान में कहा, 'इस मौजूदा कोरोना महामारी में कई एशियाई सरकार अब भी कड़ी यात्रा पाबंदियां लगा रही है और इन देशों में प्रवेश करने वालों को कड़े पृथकवास प्रोटोकॉल का पालन करना होता है।'
इसके मुताबिक, 'जिन खिलाड़ियों ने एशियाई चरण (एक और दो) और थाईलैंड के बैंकाक में 12 से 31 जनवरी तक विश्व टूर फाइनल्स में हिस्सा लिया, उन्हें इन टूर्नामेंट के लिये लौटने के बाद दो हफ्ते के अनिवार्य पृथकवास में रहना होगा। दुर्भाग्य से इसका मतलब है कि खिलाड़ी इन तारीख के करीब टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।'