फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरिया ओपन: अनमोल और तन्वी ने दूसरे दौर में जगह बनाई, एचएस प्रणय को पहले ही मुकाबले में मिली हार; सफर समाप्त

Wed, 04 Nov 2026 06:39 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, यिओसु

सार

भारतीय खिलाड़ियों का कोरिया ओपन में प्रदर्शन मिलाजुला रहा। अनमोल खरब और तन्वी शर्मा ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। वहीं, अनुभवी खिलाड़ी एचएस प्रणय को शुरुआती दौर में ही हार मिली।
विज्ञापन
भारतीय शटलर एचएस प्रणय - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की अनमोल खरब और तन्वी शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बुधवार को कोरिया ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल के दूसरे दौर में जगह बनाई। पिछले हफ्ते हाइलो ओपन के सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली अनमोल ने पहले दौर के मुकाबले में कनाडा की रेचल चान को सीधे गेम में 21-19, 21-18 से हराया। उन्हें अगले दौर में जापान की दूसरी वरीय अकाने यामागुची की कड़ी चुनौती का सानमा करना है।
विज्ञापन


अगले दौर में किससे होगा सामना 
ताइपे ओपन सुपर 300 का खिताब जीतने वाली तन्वी ने दूसरा गेम गंवाने के बाद कड़े मुकाबले में जापान की मनामी सुइजु को 21-16, 12-21, 21-17 से हराया। तन्वी अगले दौर में जापान की पांचवीं वरयी हिना अकेची और चीन की शू वेन जिंग के बीच होने वाले मैच की विजेता से भिड़ेंगी।

हालांकि 2023 विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता एचएस प्रणय को पुरुष एकल के पहले दौर में दक्षिण कोरिया के यू ताए बिन के खिलाफ 15-21, 21-23 से हार का सामना करना पड़ा। मिश्रित युगल में ध्रुव और मनीषा की जोड़ी को भी कड़े मुकाबले में झू यी जुन और ली चियान की चीन की सातवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी के खिलाफ 22-20, 12-21, 22-24 से शिकस्त झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें