फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेगेटिव रिपोर्ट के बाद लक्ष्य और उनके पिता समेत सभी शटलर लौटे

Wed, 04 Nov 2020 07:21 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
लक्ष्य सेन
विज्ञापन

जर्मनी में फंसे भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी कोरोना के दूसरे परीक्षण में निगेटिव आने के बाद स्वदेश लौट आए। लक्ष्य, उनके पिता और फिजियो बंगलूरू पहुंचे जबकि शुभंकर और जयराम फ्रैंकफर्ट से दिल्ली पहुंचे। भारतीय दल का जर्मन स्वास्थ्य विभाग ने एक नवंबर को दूसरा परीक्षण किया था। इस दल में लक्ष्य सेन, अजय जयराम और शुभंकर डे शामिल थे। लक्ष्य को अपने पिता और कोच डीके सेन के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद सारलोलक्स ओपन से हटना पड़ा था। जयराम और डे को भी हटने के लिए मजबूर होना पड़ा। सीनियर सेन के संपर्क में आने के कारण उन्हें भी एकांतवास में भेज दिया गया था। इन तीनों और फिजियो अभिषेक वाघ को टूर्नामेंट से पहले निगेटिव पाया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें