फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PBL4: अहमदाबाद स्मैश मास्टर ने लगाई जीत की हैट्रिक, बेंगलुरु को 4-3 से हराया

Fri, 28 Dec 2018 09:56 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
pbl 4
विज्ञापन

अहमदाबाद स्मैश मास्टर ने शुक्रवार को प्रीमियर बैडमिंटन लीग (पीबीएल) के चौथे सीजन में बेंगलुरु रैप्टर्स को हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। हैदराबाद के गचीबोली इंडोर स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में अहमदाबाद ने बेंगलुरु को 4-3 से हराया।

विज्ञापन


अहमदाबाद की तरफ से सात्विकसाइराज रंकीरेड्डी और एन सिक्की रेड्डी की मिक्स्ड डबल्स जोड़ी ने एम ईलिस और एल स्मिथ की जोड़ी को 13-15,15-11,15-14 से हराकर शानदार शुरुआत की। 

मेंस सिंगल्स मुकाबले में समीर वर्मा ने बेंगलुरु के बी साई प्रणीत को 15-11,11-15,15-14 से शिकस्त दी। इसके बाद एक और मेंस सिंगल्स मुकाबले में अहमदाबाद के डी लियु को बेंगलुरु के किदांबी श्रीकांत से हार का सामना करना पड़ा। किदांबी ने लियु को 15-9, 6-15, 15-11 से हराया। 
विज्ञापन


मिक्स्ड डबल्स मुकाबले में के नंदगोपाल और रेजिनाल्ड की जोड़ी को एम एहसान और एच सेतियावन की जोड़ी से 1315, 9-15 से हार झेलनी पड़ी। वहीं, महिला सिंगल्स में अहमदाबाद के के गिलमर ने टीटी व्यू को 15-8, 15-13 से हराया।
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले अहमदाबाद ने दिल्ली को 4-1 से और नॉर्थ ईस्टन वॉरियर्स को 4-1 से हराया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें