ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु और साइना नेहवाल नागपुर में चल रही 82वीं सीनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंच गईं। पुरुष वर्ग में दुनिया के नंबर दो खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत भी अपना मुकाबला जीतने में सफल रहे और सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की।
महिला एकल क्वार्टर फाइनल में लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना ने आकर्षि कश्यप को 21-17, 21-10 से हराया जबकि पीवी सिंधु ने श्रीयांशी परदेसी को 21-11, 21-17 से मात दी।
वहीं पुरुष एकल में भारत के शीर्ष खिलाड़ी श्रीकांत ने शुभम प्रजापति को 21-17, 23-21 से शिकस्त दी। मिश्रित युगल में सात्विक साइराज और अश्विनी पोनप्पा ने शिवम शर्मा और पूर्विशा एस राम को 21-21-12 से हराया।