फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जापान को बैडमिंटन में पहला ओलंपिक गोल्ड दिलाने वाली 30 वर्षीय ताकाहाशी ने लिया संन्यास

Thu, 20 Aug 2020 04:29 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अयाका ताकाहाशी - फोटो : Social media
विज्ञापन

जापान को बैडमिंटन में पहला ओलंपिक गोल्ड दिलाने वाली अयाका ताकाहाशी ने 30 साल की उम्र में संन्यास ले लिया। जापानी महिला बैडमिंटन की युगल विशेषज्ञ खिलाड़ी ताकाहाशी ने मात्सुतोमो के साथ मिलकर 2016 में रियो ओलंपिक में डेनमार्क की क्रिस्टीना पेडर्सन और कामिला रिट्टर जुहल को हराकर महिला युगल का स्वर्ण पदक जीता था।

विज्ञापन


लेकिन कोरोना वायरस की वजह से इस साल ओलंपिक टलने के बाद अब वे अगले साल ओलंपिक में पदक का बचाव नहीं करेंगी। ताकाहाशी ने घोषणा की है कि वे महीने के अंत में रिटायर हो जाएंगी।
 
ताकाहाशी ने कोविड-19 महामारी की वजह से ओलंपिक के टलने का हवाला देते हुए कहा कि उनका शरीर एक और साल तक नहीं टिक सकता। बुधवार को एक सम्मेलन में उन्होंने कहा, 'मैंने अपने करियर को 31 अगस्त को समाप्त करने का फैसला किया है।' उन्होंने कहा, 'मुझे इस फैसले पर कोई पछतावा नहीं है। मुझे अपनी उपलब्धियों पर गर्व है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें