फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Badminton: ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप में क्रिस्टी को हराकर लक्ष्य अंतिम आठ में पहुंचे, मालविका का सफर समाप्त

Thu, 13 Mar 2025 10:02 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम

सार

लक्ष्य ने एकतरफा मुकाबले में क्रिस्टी को 21-13 21-10 से पराजित करने में महज 36 मिनट लगाए। इस जीत से लक्ष्य का क्रिस्टी के खिलाफ जीत का रिकॉर्ड 3-4 हो गया है।
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के लक्ष्य सेन ने गुरुवार को आल इंग्लैंड चैंपियनशिप में दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी जोनाथन क्रिस्टी को सीधे गेम में हराकर उलटफेकर करते हुए पुरुष एकल क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। वहीं, महिला एकल खिलाड़ियों का अभियान मालविका बंसोड के हारने के बाद समाप्त हो गया।
विज्ञापन


लक्ष्य ने एकतरफा मुकाबले में क्रिस्टी को 21-13 21-10 से पराजित करने में महज 36 मिनट लगाए। इस जीत से लक्ष्य का क्रिस्टी के खिलाफ जीत का रिकॉर्ड 3-4 हो गया है। पेरिस ओलंपिक के बाद लक्ष्य तीसरे वरीय क्रिस्टी के खिलाफ पहली दफा खेल रहे थे। लक्ष्य ने शुरू से ही दबदबा बनाया और आसानी से जीत दर्ज की।

वहीं मालविका प्री क्वार्टरफाइनल में दो बार की विश्व चैंपियन अकाने यामागुची से सीधे गेम में हार गईं। दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी यामागुची को दुनिया की 28वें नंबर की खिलाड़ी मालविका महज 33 मिनट में 21-16 21-13 से हराने में जरा भी पसीना नहीं बहाना पड़ा। यामागुची का अब मालविका के खिलाफ जीत का रिकॉर्ड 4-0 हो गया है। इससे पहले बुधवार को दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू भी महिला एकल से बाहर हो गई थीं।
विज्ञापन


सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी पुरूष युगल वर्ग के दूसरे दौर में पहुंच गई। पिछले महीने अपने पिता के निधन के बाद कोर्ट पर लौटे सात्विक और चिराग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डेनमार्क के डेनियल लुंडगार्ड और मैड्स वेस्टरगार्ड को 40 मिनट तक चले मुकाबले में 21-17, 21-15 से हराया। अब उनका सामना चीन के हाओ नान शि और वेइ हान जेंग से होगा ।

जीत के बाद सात्विक ने अपनी ऊंगली आसमान की ओर उठाई और ऊपर देखते रहे। शायद अपने पिता को तलाश रहे थे। उन्होंने कहा- यह बहुत कठिन है लेकिन जीवन ऐसा ही है। वह उस समय मेरे घर आया । हमने थोड़ा अभ्यास किया और मैं उसका शुक्रगुजार हूं। वह मेरी चोट के समय भी मेरे साथ था। उसके माता पिता और हमारे कोच भी आये। मेरे पिता हमेशा चाहते थे कि वे हमारे यहां आएं।

चिराग ने कहा- सात्विक ने इतना सब झेला और यहां खेलने का फैसला किया। कोई और ऐसा नहीं कर सकता था। वह काफी मजबूत है और मुझे गर्व है कि वह मेरा जोड़ीदार है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें