भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एवं सांसद मोहम्मद अजरुद्दीन जयपुर में आयोजित मयूर गोल्फ कप टूर्नामेंट का बारह जनवरी को उद्घाटन करेंगे। कप का आयोजन करने वाली कंपनी मयूर यूनिकोटर्स लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक सुरेश कुमार पोद्दार ने बताया कि जयपुर के रामबाग गोल्फ क्लब में 12 और 13 जनवरी को खेले जाने वाले इस कप के लिए आयोजित कार्यक्रम में श्री अजरुद्दीन मुख्य अतिथि होंगे। मीडियम पेसर मुनफ पटेल भी विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे। टूर्नामेंट के विजेता को पुरस्कार में फोक्सवैगन पोलो कार प्रदान की जाएगी।