उत्तर भारत में गरमी का प्रकोप इस कदर है कि क्या आम क्या खास, हर कोई शख्स परेशान है।
देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में भी इस समय तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रह है। वहां जबर्दस्त गरमी पड़ रही है। झुलसा देने वाली गरमी से अब तक कई लोगों ने अपनी जान भी गंवा दिए हैं।
भीषण गरमी का प्रकोप अब मोहम्मद अजहरुद्दीन हुए हैं, उत्तर प्रदेश में ट्रेन में सफर के दौरान जबर्दस्त गरमी से उनकी मौत हो गई है।
इलाहाबाद-मिर्जापुर के बीच हुआ हादसा
जोरदार गरमी के आगे जान गंवाने वाले मोहम्मद अजहरुद्दीन एक खिलाड़ी हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, वह ट्रेन से सफर कर रहे थे और जिस कोच में वह थे वहां पानी नहीं था और प्यास से उनकी मौत हो गई है।
यह घटना रविवार को घटी जब खिलाड़ी मोहम्मद अजहरुद्दीन जम्मू-टाटानगर मुरी एक्सप्रेस के कोच एस 7 में सफर कर रहे थे और प्यास से मौत हो गई।
यह दुखद हादसा इलाहाबाद और मिर्जापुर रेलवे स्टेशनों के बीच हुई।
अनुरोध के बाद भी नहीं कराया पानी का व्यवस्था
रेलव से जुड़े एक अधिकारी के अनुसार, प्यास से मरने वाले अजहरुद्दीन भारोत्तोलक थे और वह अंबाला शहर में एक खेल प्रतियोगिता में जहां उन्होंने रजत पदक जीता था, भाग लेकर लौट रहे थे।
अधिकारी ने बताया कि उनकी बॉडी को रेलवे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद मृतक के साथ सफर कर रहे सहयात्रियों ने टिकट चेकर (टीटीई) के साथ मारपीट की।
यात्रियों का आरोप है कि रविवार सुबह से कोच में पानी नहीं था, कई बार स्टेशन आने पर पानी की व्यवस्था कराने का अनुरोध किया गया, लेकिन स्टोरेज टैंक पूरी तरह से खाली ही रहा। यात्रियों के समूह ने मिर्जापुर स्टेशन पर घटना पर विरोध-प्रदर्शन किया। यात्रियों का कहना है कि इलाहाबाद स्टेशन पर भी पानी नहीं भरा गया और कोई भी स्टॉफ चेक करने नहीं आया।