फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियन ओपन: महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं पीवी सिंधू और तन्वी शर्मा, भारत का शानदार अभियान जारी

Thu, 11 Jun 2026 07:04 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 में भारत का शानदार अभियान जारी है। पीवी सिंधू और तन्वी शर्मा ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।
विज्ञापन
पीवी सिंधू - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलियन बैडमिंटन ओपन 2026 के महिला एकल में गुरुवार को पीवी सिंधू और तन्वी शर्मा का प्रदर्शन शानदार रहा, जिन्होंने अपने-अपने मुकाबले जीतकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। विश्व नंबर 10 पीवी सिंधू ने हमवतन और विश्व नंबर 39 खिलाड़ी इशरानी बरुआ को 22-20, 21-12 से हराया। तीसरी वरीयता प्राप्त भारतीय खिलाड़ी ने पहले गेम में इशरानी से मिली कड़ी चुनौती का सामना किया और फिर दूसरे गेम में दबदबा बनाते हुए क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। यह मैच 42 मिनट तक चला। 2 बार की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधू क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे की चेन सु-यू से मुकाबला करेंगी।
विज्ञापन


वहीं, एक अन्य ऑल-इंडियन मुकाबले में 17 वर्षीय तन्वी शर्मा ने अपनी सीनियर हमवतन मालविका बंसोड़ के खिलाफ 21-13, 21-15 से शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ तन्वी ने साल के अपने दूसरे क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। क्वार्टर फाइनल में उनका सामना जापान की तीन बार की वर्ल्ड चैंपियन और टॉप सीड अकाने यामागुची से होगा।

एक अन्य मुकाबले में, तान्या हेमंत को थाईलैंड की दूसरी वरीयता प्राप्त और वर्ल्ड नंबर-8 खिलाड़ी पोर्नपावी चोचुवोंग के हाथों 12-21, 15-21 से हार का सामना करना पड़ा, जिसके साथ उनका सफर समाप्त हो गया है। हालांकि, मेंस डबल्स में, एमआर अर्जुन और हरिहरन अमसाकरुणन की जोड़ी ने न्यूजीलैंड के माइकल ओवेन और डायलन सोएडजासा की जोड़ी के खिलाफ 21-17, 21-7 से आसान जीत दर्ज करते हुए अपनी उम्मीदें बरकरार रखी हैं। मेंस डबल्स इवेंट में अर्जुन और हरिहरन ही एकमात्र भारतीय बचे हैं, क्योंकि अच्युतादित्य राव डोड्डावरपु और अर्जुन रेड्डी पोचाना शुरुआती दौर में स्थानीय जोड़ी कांकी इगावा और ओई ये हर्न से 15-21, 15-21 से हारकर बाहर हो गए थे। 
विज्ञापन


भारत की टॉप-रैंक वाली डबल्स जोड़ी, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी, बीडब्ल्यूएफ सुपर 500 टूर्नामेंट में शामिल नहीं हो पाईं, क्योंकि सात्विक को पिछले हफ्ते इंडोनेशिया में कंधे में चोट लग गई थी। इस टूर्नामेंट में भारत की मिक्स्ड डबल्स चुनौती समाप्त हो गई है। ध्रुव रावत और मनीषा कीर की जोड़ी को जापान के अकीरा कोगा और नात्सुो सैतो के हाथों 19-21, 18-21 से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें