फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Australian Open: सबालेंका-स्वितोलिना के बीच सेमीफाइनल में हाईवोल्टेज ड्रामा, न हाथ मिलाया... न तस्वीर खिंचवाई!

Thu, 29 Jan 2026 04:32 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 के महिला एकल सेमीफाइनल में सबालेंका और स्वितोलिना के मुकाबले ने हाईवोल्टेज ड्रामा पैदा किया। मैच से पहले दोनों खिलाड़ियों ने न हाथ मिलाया और न ही साथ में तस्वीर खिंचवाई, जो रूस-यूक्रेन तनाव की पृष्ठभूमि से जुड़ा माना गया। मुकाबले के दौरान सबालेंका से जुड़ा हिंड्रेंस विवाद चर्चा में रहा, जब अंपायर के फैसले पर उन्होंने आपत्ति जताई। इसके बावजूद सबालेंका ने दमदार खेल दिखाते हुए 6-2, 6-3 से जीत दर्ज की और चौथी बार ऑस्ट्रेलियन ओपन फाइनल में जगह बनाई। मैच के बाद भी दोनों खिलाड़ियों के बीच दूरी बनी रही।
विज्ञापन
स्वितोलिना और सबालेंका - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 में महिला एकल के सेमीफाइनल में हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। महिला एकल के पहले सेमीफाइनल में बेलारूस की अरीना सबालेंका का मुकाबला यूक्रेन की एलिना स्वितोलिना से था। इस मैच में दोनों खिलाड़ियों ने न तो हाथ मिलाया और न ही एक दूसरे के साथ तस्वीर खिंचवाई। यह कोई नियम नहीं है, पर हर मैच से पहले खेलभावना के तहत होता है। पर हाल फिलहाल में रूस और यूक्रेन के बीच जो कुछ भी हुआ है, उस वजह से स्वितोलिना ने सबालेंका के खिलाफ ऐसा करने का फैसला किया।
विज्ञापन

दरअसल, मैच शुरू होने से पहले दोनों खिलाड़ी नेट के पास आकर एक दूसरे के साथ तस्वीर खिंचवाते हैं और एक दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं। हालांकि, स्वितोलिना ने सबालेंका के खिलाफ ऐसा करने से इनकार कर दिया और सबालेंका ने वहां मौजूद बॉल गर्ल के साथ तस्वीर खिंचवाई। इसके बाद मैच के दौरान भी दोनों के बीच छिटपुट घटनाएं देखने को मिलीं और पॉइंट अर्जित करने पर दोनों का जश्न बेहद आक्रामक था। सबालेंका का हिंड्रेंस विवाद ने तो खूब सुर्खियां बटोरीं।

सबालेंका - फोटो : Australian Open
सबालेंका का हिंड्रेंस विवाद
मुकाबले के दौरान आर्यना सबालेंका एक विवाद में फंस गईं। अंपायर ने उन्हें हिंड्रेंस का कॉल दिया, जिससे पॉइंट प्रभावित हुआ। दरअसल, सबालेंका ने फोरहैंड पर शॉट खेला जो लाइन के जरा सा बाहर गया। लाइन-जज ने इसे आउट करार दिया, लेकिन फैसला बहुत करीबी होने के कारण स्वितोलिना ने खेल जारी रखा। हालांकि, सबालेंका ने पॉइंट रोक दिया और फिर अंपायर ने सबालेंका को हिंड्रेंस (बाधा) शिकायत की। इस फैसले से असहमत सबालेंका ने वीडियो रिव्यू की मांग की। अंपायर ने इस पर स्पष्ट करते हुए कहा, 'पॉइंट के दौरान शुरुआती अंसतोष के बाद सबालेंका ने आवाज की थी।' इसी वजह से अंपायर ने इसे नियमों के तहत बाधा मानते हुए हिंड्रेंस का फैसला सुनाया।
विज्ञापन

दोनों खिलाड़ियों ने नहीं मिलाया हाथ
हालांकि, सबालेंका ने पहला सेट 6-2 से आसानी से अपने नाम किया। इसमें उन्हें केवल 41 मिनट लगे। इसके बाद दूसरा सेट भी 6-3 से अपने नाम किया और 12वीं वरीयता प्राप्त स्वितोलिना को हराकर चौथी बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में प्रवेश किया। हालांकि, मैच के बाद भी दोनों खिलाड़ियों ने एकदूसरे से हाथ नहीं मिलाया। सबालेंका इससे पहले 2023 और 2024 में दो बार ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीत चुकी हैं। इसके अलावा वह दो बार यूएस ओपन का खिताब भी जीत चुकी हैं। उनकी वर्तमान रैंकिंग एक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें