फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Australian Open 2025: महिला एकल में दो साल बाद नई चैंपियन, मैडिसन कीज ने खिताबी मुकाबले में सबालेंका को हराया

Sat, 25 Jan 2025 04:22 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

ऑस्ट्रेलियन ओपन के खिताबी मुकाबले में मैडिसन कीज ने आर्यना सबालेंका को हरकार खिताब अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
मैडिसन कीज - फोटो : @AustralianOpen
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलियन ओपन के खिताबी मुकाबले में 19वीं वरियता प्राप्त मैडिसन कीज ने विश्व नंबर एक आर्यना सबालेंका को हरकार खिताब अपने नाम कर लिया। रोमांचक मुकाबले में कीज ने सबालेंका को 6-3, 2-6, 7-5 से मात दी। मैडिसन ने इस जीत के साथ सबालेंका के लगातार तीसरे खिताब की ओर बढ़ते अभियान को समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

मैडिसन कीज - फोटो : @AustralianOpen
कीज ने जीता पहला ग्रैंड स्लैम खिताब
सबालेंका अगर यह खिताब जीतती तो ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब की हैट्रिक पूरी करने वाली छठी महिला बन जातीं। उनके पास 1997-1999 के बाद से मेलबर्न पार्क में तीन बार खिताब जीतने वाली मार्टिना हिंगिस के बाद पहली महिला खिलाड़ी बनने का मौका था। हालांकि, सेमीफाइनल में विश्व की नंबर दो इगा स्वियातेक को हराने वाली कीज ने सबालेंका को हराकर अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीत लिया।
विज्ञापन

मैडिसन कीज-आर्यना सबालेंका - फोटो : @AustralianOpen
आर्यना सबालेंका बनाम मैडिसन कीज
टूर्नामेंट वर्ष चरण विजेता स्कोर
सिनसिनाटी मास्टर्स 2018 क्वार्टरफाइनल आर्यना सबालेंका 6-3, 6-4
बर्लिन ओपन 2021 राउंड ऑफ 16 मैडिसन कीज 6-4, 1-6, 7-5
विंबलडन 2023 क्वार्टरफाइनल आर्यना सबालेंका 6-2, 6-4
यूएस ओपन 2023 सेमीफाइनल आर्यना सबालेंका 0-6, 7-6 (1), 7-6 (5)
बीजिंग ओपन 2024 राउंड ऑफ 16 आर्यना सबालेंका 6-4, 6-3
ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 फाइनल मैडिसन कीज 6-3, 2-6, 7-5
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें