फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटवाल संयुक्त तीसरे, लाहिड़ी 25वें स्थान पर

Sat, 17 Nov 2012 09:04 PM IST
बरूक्सविले/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय गोल्फर अर्जुन अटवाल ने तीसरे दौर में चार अंडर 68 का कार्ड बनाया, जिससे वह पीजीए टूर क्वालीफाइंग स्कूल के अंतिम चरण में जगह बनाने के करीब पहुंच गए हैं। पहले दो राउंड में 67 और 70 का कार्ड बनाने वाले अटवाल का कुल स्कोर 11 अंडर है और वह संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं। अनिर्बान लाहिड़ी संयुक्त रूप से 25वें और भारतीय मूल के स्वीडिश गोल्फर डेनियल चोपड़ा संयुक्त 30वें स्थान पर हैं। भारतीय मूल के अमेरिकी 22 वर्षीय भाविक पटेल भी अंतिम चरण में पहुंचने की दौड़ में हैं। पटेल ने 69, 67 और 68 के कार्ड बनाए और वह कारिया के सी किम (70, 61 और 67) के बाद दूसरे स्थान पर हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें