फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ATP Toulon Challenger: नागल फाइनल में निचली रैंकिंग के विट से हारे, सर्विस बनी हार की वजह

Sun, 10 Sep 2023 09:24 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, तूलन

सार

 नागल को अपने से पांच निचली रैंकिंग 194 के खिलाड़ी के हाथों हार मिली। नागल को अपनी सर्विस को लेकर दिक्कत रही। 
विज्ञापन
सुमित नागल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के सुमित नागल को एटीपी तूलन चैलेंजर के फाइनल में चेक गणराज्य के विट कोपरिवा के हाथों 2-6, 4-6 की हार के साथ उपविजेता से संतोष करना पड़ा। यह चैलेंजर स्तर पर हरियाणा के झज्जर के टेनिस खिलाड़ी का तीसरा फाइनल था। नागल को अपने से पांच निचली रैंकिंग 194 के खिलाड़ी के हाथों हार मिली। नागल को अपनी सर्विस को लेकर दिक्कत रही। पहले सेट में एक समय वह अपना धैर्य खो बैठे थे और रैकेट को जमीन पर पटक दिया था। नागल ने अप्रैल में रोम और जुलाई में टेंपेरे में खिताब जीते थे। तूलन में फाइनल प्रवेश के साथ सुमित एटीपी रैंकिंग में 33 स्थानों के सुधार के साथ 156वें नंबर पर पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें